ग्वालियर: महारानी लक्ष्मी बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर एवं सी.आई. आई. के मध्य एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर हुए । सी.आई.आई. की संस्था यंग इंडियन्स द्वारा विकसित राष्ट्र के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रति वर्ष 250 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अर्न्तगत शैक्षणिक एवं अकादमिक गतिविधियॉ आयोजित की जाएगी जिससे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. हरीश कुमार अग्रवाल, प्रभात चौपड़ा, सीआईआई के रीजनल डायरेक्टर ग्वालियर चैप्टर, यंग इंडियन युवा वर्टिकल के चैयरमेंन सजल अग्रवाल एवं महाविद्यालय के अकादमिक सचिव एवं आई. क्यू. ए.सी. समन्वयक डा.आर. सी. गुप्ता उपस्थित थे ।
