फर्जी दस्तावेजों के जरिए 226 करोड़ के टेण्डर लिए, ईओडब्ल्यू ने कंपनी पर दर्ज की एफआईआर 

जबलपुर।फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 226 करोड़ के टेण्डर प्राप्त किये। कूटरचित परफॉमेंस सर्टिफिकेट के आधार पर टेण्डर लेने वाली कंपनी के खिलाफ जबलपुर ईओडब्ल्यू ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को शिकायत प्राप्त हुई कि कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालकगण द्वारा फर्जी परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट लगाकर म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी से ठेके प्राप्त गए हैं। शिकायत जांच पर पाया गया कि कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्रा.लि. के संचालक कैलाश कुमार शुक्ला सीमा शुक्ला एवं भानू शुक्ला द्वारा म.प्र. पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड शक्ति भवन रामपुर जबलपुर के टेण्डर क्रमांक- टी.आर. -36/16, टी.आर. -13/20 व टी.आर.-35/20 को प्राप्त करने इनॉक्सविंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड नोयडा का 2 मार्च 2017 का कूटरचित परफार्मेस सर्टिफिकेट लगाकर टेण्डर प्राप्त कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कंपनी द्वारा हाईटेंशन लाइनों और सब स्टेशनों को बनाने का काम किया जाता है। फर्जी परफॉर्मेस सर्टिफिकेट का उपयोग करके इस कंपनी ने 220 के.व्ही. के सब स्टेशनों के टेण्डर प्राप्त किये । जांच में पाया गया की कंपनी द्वारा मप्र शासन की मप्र पावर ट्रांसमिशन कंपनी, शक्ति भवन, जबलपुर के साथ कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करके धोखाधड़ी की है। जांच के दौरान इनॉक्सविंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड, नोयडा के परफॉर्मेस सर्टिफिकेट की नोयडा स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय से जांच कराई गई जिसमें पाया गया कि परफॉर्मेस सर्टिफिकेट के आधार पर कैलाश देवबिल्ड को 220 के. व्ही. के विंड फार्म पुलिंग सब स्टेशन बनाने का ठेका दिया गया है वह परफॉर्मेंस सर्टिफिकेट इनॉक्सविंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विस लिमिटेड, नोयडा द्वारा जारी नहीं किया गया है।

ये बने आरोपी

कैलाश कुमार शुक्ला, प्रबंध संचालक, कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्रा.लि. निवासी हाथीताल कालोनी, सीमा शुक्ला, डायरेक्टर, कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्रा.लि. निवासी हाथीताल कालोनी, भानू शुक्ला, डायरेक्टर, कैलाश देवबिल्ड इंडिया प्रा.लि. निवासी हाथीताल कालोनी को आरोपी बनाया गया है।

Next Post

कांग्रेस कार्यालय के सामने सड़क बदहाल, लोग परेशान

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर। शिंदे की छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने की सड़क पर निकलने में आम राहगीर से लेकर दो पहिया वाहन सवार, चार पहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। आरोप है कि जानबूझकर कांग्रेस कार्यालय के सामने की सड़क को बुरी तरह […]

You May Like