बांग्लादेश ने किया जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान

ढाका, (वार्ता) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने जिम्बाब्वे के बांग्लादेश के आगामी टेस्ट दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की है।

यह सीरीज 20 अप्रैल को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी, इसके बाद 28 अप्रैल से चटगाँव के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में दूसरा टेस्ट होगा।

जिम्बाब्वे और बांग्लादेश ने आखिरी बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप में जुलाई 2021 में एक-दूसरे का सामना किया था, जहाँ बांग्लादेश हरारे में 220 रनों से विजयी रहा था।

आईसीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जिम्बाब्वे ने आखिरी बार फरवरी 2020 में बांग्लादेश में एक टेस्ट मैच खेला था, जहाँ मेजबान टीम ने एक पारी और 106 रनों से शानदार जीत हासिल की थी।

श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा अभी बाकी है।

कार्यक्रम: पहला टेस्ट 20 से 24 अप्रैल, सिलहट

दूसरा टेस्ट 28 अप्रैल से 02 मई चटगाँव

Next Post

सीएम यादव आज झाबुआ में भाजपा की गैर में हो रहे शरीक

Sun Mar 9 , 2025
झाबुआ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा की गैर में शामिल होने आज झाबुआ आ रहे हैं। भाजपा द्वारा यह गैर ढोल-मांदलों और पार्टी के झंडों के साथ निकाली जाएगी। डॉ. यादव भील भील महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने से बसों के स्थान को बदला गया है। […]

You May Like