बागली :क्षेत्र से निकली 41 युवाओं की कावड़ यात्रा शुक्रवार सुबह 7:30 से अमरकंटक से शुरू हो गई लगातार चल रही यात्रा 24 घंटे में 200 से 250 किलोमीटर दूरी तय करते हुए महज 3 से 4दिन में भोमिया जी मंदिर परिसर पर पहुंचकर भगवान शंकर का एवं हनुमान जी महाराज का जलाभिषेक करेगी यात्रा के दौरान कहीं भी विश्राम नहीं लिया जा रहा बारी-बारी से निरंतर जारी यह यात्रा रात्रि में भी गतिमान है। उक्त यात्रा में 41 श्रद्धालु चार मोटरसाइकिल एक आईसर वहां साथ चल रहे हैं। राष्ट्रीय हिंदू संगठन सह संयोजक एवं यात्रा संयोजक केदार पाटीदार ने बताया कि सभी युवाओं में उत्साह है भारी-बड़ी से दो दो तीन-तीन किलोमीटर चलते हुए यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
कहीं रफ्तार तेज है। कहीं रफ्तार धीमी फिर भी प्रति घंटे 10 किलोमीटर का सफर तय हो रहा है। यात्रा का कहीं भी पड़ाव नहीं होने से यह यात्रा और भी रोमांचित हो गई हालांकि साथ में चल रहे वहां आगे जाकर खाने-पीने की व्यवस्था जुटाते हैं। उक्त पवित्र कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु सागर पाटीदार जितेंद्र हरिओम बलराम मांगीलाल राधेश्याम ऋषभ राज पाटीदार संदीप बस दिलीप सिंह संतोष पाटीदार आदि ने बताया कि उनकी धार्मिक यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे इस दौरान जबलपुर में राष्ट्रीय हिंदू संगठन से जुड़े संदीप बोस दिलीप सिंह समाजसेवी संतोष पाटीदार आदि द्वारा फल फ्रूट के साथ अल्पाहार भी करवाया। खबर लिखे जाने तक शनिवार 12 बजे यह यात्रा जबलपुर के पवित्र घाटों से आगे की ओर निकल चुकी
