टायर फटने से कार ट्रक से भिड़ी, तीन लोग घायल

शिवपुरी:कठमई के पास फोरलेन हाइवे पर टायर फटने से कार अचानक ट्रक से जा टकराई। हादसे में तीन सवार घायल हो गए हैं। फोरलेन हाइवे पर कठमई के पास अचानक एक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ी।

कार में तीन सवार फंसे रह गए। राहगीरों ने पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला और ऑटो से अस्पताल भिजवाया।घायल रोहित शर्मा, गणेश श्रीवास्तव और विवेक चौहान इंदौर से ग्वालियर जा रहे थे। इधर पूरनखेड़ी गांव के पास वेयर हाउस के सामने ट्रक व कार टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार सवार हीरामन बाबा मेले में आ रहे थे।

Next Post

छात्र पर हमला, फाड़ दिए कपड़े

Thu Aug 28 , 2025
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत साहू मोहल्ला में बदमाशों ने एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस के मुताबिक सुभम त्रिपाठी पिता लालकृष्ण त्रिपाठी 26 वर्ष निवासी लार्डगंज पुलिस क्वाटर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतियोगी परीक्षायों की कोचिंग के माध्यम से पढ़ाई कर […]

You May Like