बायपास पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे ट्रक-बस जब्त

इंदौर: बायपास पर अनधिकृत पार्किंग और रॉन्ग साइड चल रहे भारी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया. देवगुराड़िया ब्रिज से पत्थरमुंडला ब्रिज तक कार्रवाई करते हुए 150 से अधिक ट्रक और अन्य भारी वाहन हटाए, जबकि रॉन्ग साइड चल रहे एक ट्रक और एक बस को जब्त किया.यातायात पुलिस ने बायपास मार्ग पर अनधिकृत पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात) हिंदू सिंह मुवेल के नेतृत्व में देवगुराड़िया ब्रिज से पत्थरमुंडला ब्रिज तक मुख्य लेन और सर्विस रोड का निरीक्षण किया. इस दौरान सड़क किनारे और नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े 150 से अधिक भारी वाहनों को हटवाया.

कार्रवाई के दौरान ड्रोन से भी पूरे मार्ग की निगरानी की गई. ड्रोन सर्विलांस में कई स्थानों पर गैरेज और दुकानों के सामने ट्रक खड़े मिले, जिन्हें तत्काल हटाया. इसी दौरान मुख्य लेन पर रॉन्ग साइड चलते एक ट्रक और एक बस को रोककर जब्त कर लिया. इस दौरान एसीपी हिंदू सिंह मुवेल ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि बायपास पर नो पार्किंग क्षेत्र में भारी वाहन खड़े करने या रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. तकनीकी खराबी आने पर वाहन केवल निर्धारित पार्किंग या गैरेज में ही खड़े किए जाएं.

Next Post

पुतिन के मिसाइल हमलों से दहला यूक्रेन, 12 की मौत; रूस ने औद्योगिक शहरों को बनाया निशाना

Tue Jun 30 , 2026
रूस के हवाई हमलों में यूक्रेन के 12 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि यूक्रेन के पलटवार ने मास्को समेत कई रूसी शहरों में ईंधन और पेट्रोलियम पदार्थों का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां […]

You May Like