100 करोड़ का घर, प्राइवेट जेट और डायरेक्टर के प्यार में बदला धर्म, एक्ट्रेस नयनतारा की हैरान करने वाली कहानी!

मुंबई, साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा अपने शानदार करियर, करोड़ों की लग्जरी लाइफ और अपनी लाइफ के बड़े फैसलों के चलते हमेशा चर्चा में रहती हैं।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ‘लेडी सुपरस्टार’ के तौर पर अपनी खास नाम बना चुकी एक्ट्रेस नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर उन्होंने करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उनकी प्रोफेशनल जिंदगी जितनी कामयाब रही है, उनकी पर्सनल लाइफ के किस्से भी उतने ही चर्चाओं में रहे हैं।

डायना मरियम कुरियन से ऐसे बनीं नयनतारा
आज जिस एक्ट्रेस को पूरी दुनिया नयनतारा के नाम से जानती है, उनका सफर बिल्कुल आम लड़की की तरह शुरू हुआ था। उनका जन्म 18 नवंबर 1984 को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक क्रिशियन फैमिली में हुआ था और उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन था।

फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने मॉडलिंग और एंकरिंग में हाथ आजमाया। सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म मनासिनाक्कारे उनकी पहली फिल्म थी।

हालांकि उन्हें साल 2005 में आई फिल्म चंद्रमुखी से बड़ी सक्सेस मिली, जिसमें उन्होंने एक्टर रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद अराम, नानुम राउडी धान, राजा रानी और शाहरुख खान के साथ जवान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचा दिया।

प्यार के लिए बदला था धर्म का रास्ता
नयनतारा की लाइफ में एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी पर्सनल लाइफ ने फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। अपने करियर के टॉप पर पहुंचने के दौरान उनका नाम फेमस एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ जुड़ा। यह रिश्ता उस समय काफी विवादों और चर्चाओं में रहा था।

खबरों के अनुसार नयनतारा इस रिश्ते को लेकर इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया था। हालांकि यह रिश्ता अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच सका और दोनों के रास्ते बदल हो गए। साल 2022 में उन्होंने जाने-माने फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद इस जोड़े ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का वेलकम किया और आज वह अपनी सुखी गृहस्थी संभाल रही हैं।

आलीशान बंगला और प्राइवेट जेट की मालकिन
बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस नयनतारा रियल लाइफ में भी बेहद शाही ठाट-बाट से रहती हैं। उनकी गिनती साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में की जाती है। चेन्नई के पॉश इलाके में उनका एक बेहद आलीशान 4 बीएचके घर है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपए बताई जाती है।

इसके अलावा, वह खुद के प्राइवेट जेट की मालकिन भी हैं, जिससे वह अक्सर सफर करती हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू सीरीज 7, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, मर्सिडीज जीएलएस और मर्सिडीज मेबैक जैसी कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 200 करोड़ रुपए के आसपास है।

1000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनने का गौरव
नयनतारा का फिल्मी सफर सिर्फ उनकी पॉपुलेरिटी तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के बल पर कई ऐसी फिल्मों में काम किया है जिन्होंने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया।

हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही।

इस फिल्म ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया था। इस तरह वह उन चुनिंदा साउथ एक्ट्रेस में शामिल हो गईं जो 1000 करोड़ी क्लब वाली फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं।

Next Post

उमंग सिंघार ने कहा- भाजपा की अंतिम पारी चल रही, अब बैटिंग करने का समय कांग्रेस का, हर गेंद पर छक्का लगेगा

Wed Nov 18 , 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित ग्वालियर कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, शिविर में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षगण शामिल हुए , समापन सत्र को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया, […]

You May Like