उमंग सिंघार ने कहा- भाजपा की अंतिम पारी चल रही, अब बैटिंग करने का समय कांग्रेस का, हर गेंद पर छक्का लगेगा

ग्वालियर: मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित ग्वालियर कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ, शिविर में शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंडलम, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षगण शामिल हुए , समापन सत्र को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित किया, उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के तरीके बताये और भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुँचाने की अपील की।
शिविर के समापन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला , उन्होंने कहा भाजपा हमेशा आरोप लगाती है कि 70 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, सब जानते हैं कि जब देश आजाद हुआ तो क्या हालात थे, अस्पताल नहीं थे, एयरपोर्ट नहीं थे, सब कांग्रेस ने किया लेकिन भाजपा इतिहास को भुलाना चाहती है, गायब करना चाहती है क्योंकि भाजपा का कोई इतिहास नहीं है, इनके लोग कभी जेल नहीं गए, इनके लोगों ने अंग्रेजों से माफी मांगी, कांग्रेस के शहीदों ने कभी माफी नहीं मांगी, यही कांग्रेस और भाजपा में फर्क है।
बिरसा मुंडा जयंती के सरकारी कार्यक्रमों पर कसा तंज
सिंघार ने सरकार द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर किये जा रहे कार्यक्रमों पर तंज कसा, उन्होंने मुख्यमंत्री आदिवासियों से वोट तो लेना चाहते हैं, लेकिन उनका जो बंगला है उसके सामने दलित और आदिवासी हॉस्टल है, वहां आज भी टपरे हैं, वहां गंदगी है, खुली नाली में बच्चे नहाते हैं, मुख्यमंत्री 10 बार वहां से निकलते हैं, कब वहां गेट लगेगा, कब शिलान्यास होगा, कब हॉस्टल बनेगा, ये सिर्फ वोट चाहते हैं समस्या हल नहीं करना चाहते।
भाजपा की अंतिम पारी चल, अब कांग्रेस का बैटिंग का समय
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की तैयारियों से जुड़े सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा संगठन सृजन की तैयारी है और यही छोटा कार्यकर्ता सम्मान के साथ प्रदेश में कांग्रेस को लाएगा, भारतीय जनता पार्टी की अब अंतिम पारी चल रही है, अब कांग्रेस का बैटिंग का समय आ गया है, 20- 20 खेलने का और जनता भी तैयार है, कांग्रेस भी तैयार है, अब हर गेंद पर छक्का लगेगा 20 28 में कांग्रेस जीतेगी ।
ज्ञानेश कुमार को बताया भाजपाई एजेंट
सिंघार ने कहा कि उप्र हो या पंजाब हो या अन्य राज्य, भाजपा एसआईआर को लेकर गड़बड़ी कर रही है। आखिर वोटर लिस्ट को आप ऑनलाइन क्यों नहीं करना चाहते हो,क्यों फोटो के साथ जारी नहीं करना चाहते हो, क्यों सप्लीमेंट्री कॉपी राजनीतिक पार्टियों को नहीं देना चाहते, ये चुनाव आयोग का आदेश है, सप्लीमेंट्री कॉपी किसी को नहीं दी जाये, इससे बड़ा प्रमाण क्या हो सकता है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वो भाजपा के एजेंट होकर काम कर रहे हैं।

Next Post

कभी रेडियो पर बोलकर कमाते थे नाम, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना

Wed Nov 18 , 2026
मुंबई, चंडीगढ़ में जन्मे अपारशक्ति खुराना ने रेडियो जॉकी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आमिर खान फिल्म दंगल से पहचान बनाने वाले अभिनेता की कुल संपत्ति करोड़ों में है। बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले अपारशक्ति खुराना का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। साल 1987 […]

You May Like