सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। चुरहट थाना क्षेत्र के रामपुर नैकिन मार्ग पर बेहड़ा मोड़ के पास दोपहर करीब 2:30 बजे सतना से सीधी आ रही बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार सभी लोग सतना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Next Post
मप्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा, अब 60% मिलेगा; नवंबर से भुगतान
Fri Oct 30 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। सातवें वेतनमान के तहत अब कर्मचारियों को 58 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी, जबकि बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नियमित […]

You May Like
-
11 months ago
होमगार्ड का स्थापना दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया