राहुल गांधी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मुलाकात की

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जर्मनी के पूर्व चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के साथ मुलाकात कर वैश्विक मामलों, व्यापार और बदलती दुनिया में भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।

श्री गांधी ने बर्लिन के हर्टी स्कूल में छात्रों, विद्वानों और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए बदलते विश्व में नेतृत्व, लोकतंत्र और वैश्विक जिम्मेदारी पर चर्चा की । उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थितियों के साथ ही भारतीय लोकतंत्र की स्थिति पर अपने विचार भी रखे। श्री गांधी ने समावेशी और समान शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और मजबूत वैश्विक सहयोग की आवश्यकता का उल्लेख किया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक अनुभवों को भी साझा किया।

गौरतलब है कि श्री गांधी 15 से 20 दिसंबर से जर्मनी के दौरे पर हैं और वह भारतीय मूल के लोगों के साथ मुलाकात और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। श्री गांधी जर्मनी में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के एक कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने बीएमडब्ल्यू मुख्यालय का दौरा कर संयंत्र की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली।

 

Next Post

दिल्ली सरकार लगायेगी सरकारी स्कूलों में एयर प्यूरीफायर

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली 19 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए सरकारी स्कूलों में दस हजार एयर प्यूरीफायर लगाएगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एयर प्यूरीफायर लगाने के लिये टेंडर भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे […]

You May Like