बोर्ड ऑफिस-ज्योति टॉकीज मार्ग बंद: पीडब्ल्यूडी के काम से शहर की धड़कन थमी, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई मुसीबत

भोपाल। एमपीनगर में बोर्ड आफिस से ज्योति टॉकीज चौराहे की तरफ जाने वाला मार्ग तीसरे दिन भी बंद रहा. पीडब्लूडी की तरफ से जारी निर्माण कार्य के चलते ज्योति टाकीज चौराहे से बोर्ड आफिस चौराहे की तरफ आने वाले मार्ग पर इन दिनों देर शाम को ट्रैफिक का दबाव हर रोज बन रहा है. इधर से गुजरने वाले वाहन शाम के समय रेंगते हुए ग्रीन सिग्नल तक पहुंच रहे हैं. शहर के बीचो बीच स्थित इन चौराहों पर ट्रैफिक का दबाव हमेशा बना रहता है. एक तरफ का मार्ग बंद होने से की बार चार पहिया और दो पहिया वाहन चालक रांग साइड़ से चलने का प्रयास कर रहे हैं. इस मार्ग से आवागमन करने वाले कई राहगीरों का कहना है कि निर्माण कार्य के चलते पिछले तीन दिनों से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आईएबीटी से न्यू मार्केट, जहांगीराबाद जाने वाले लोगों को आने-जाने में लंबा समय भी लग रहा है. शहर में व्यस्तम मार्ग में ट्रैफिक का दबाव बनने से दुकानदारों के व्यवसाथ में भी फर्क पड़ रहा है. एक दिन पहले ज्योति टाकीज चौराहे के पास अंडर ग्राउंड दुकानों में निर्माण कार्य के दौरान सीवेज लाइन के फूट जाने से हुए जलभराव की समस्या से भी जुझना पड़ा.

क्षेत्र में शाम के समय हो रही ट्रैफिक समस्याओं को लेकर एसीपी जोन-2 का कहना है कि ट्रैफिक दबाव नहीं हो रहा है. उन्होंने बताया कि पीडब्लूडी विभाग की तरफ से करीब एक माह का समय निर्माण कार्य को लेकर बताया गया है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लंबे समय तक ज्योति टाकीज चौराहे पर चलने वाले निर्माण कार्य के चलते एमपीनगर से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं से जुझना पड़ सकता है.

बता दें कि निर्माण कार्य के चलते यातायात पुलिस ने तीन दिन पूर्व ही इस संबंध में एडवाइजरी जारी की थी. इस रूट से गुजरने वाली बसों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है. यातायात पुलिस ने बसों के रूट तय को लेकर भी सूचना जारी की है. इधर ज्योति टाकीज चौराहे से चेतक ब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन चालक आवागमन कर रहे हैं.

यातायात पुलिस, जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनसुार बोर्ड ऑफिस चौराहा से ज्योति टॉकीज तक आने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है.

इसमें नगर पालिक निगम भोपाल अंतर्गत भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बी.सी.एल.एल.) द्वारा भोपाल शहर में संचालित सिटी बसों के विभिन्न मार्गों क्रमशः टीआर-4बी, टीआर-4, एसआर-5, 413 एवं एसआर-2 के रूट में बीसीएलएल द्वारा अस्थाई रूप से संशोधन किया गया है.

Next Post

गर्दन पर टैटू और इरादे खौफनाक: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाली Illegal Gang का पर्दाफाश

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल। शहर में पुलिस ने Illegal Gang का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह शाहजहानाबाद,कोहेफिजा,बैरागढ,गाँधीनगर,श्यामला हिल्स सहित भोपाल के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था. भुरा हड्डी उर्फ आकाश नीलकंठ यह गैंग अपने साथियों के साथ चला रहा था. गैंग के लोग महिलाओं से जुडे अपराध पर पुलिस की कार्रवाई का डर […]

You May Like