गर्दन पर टैटू और इरादे खौफनाक: हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग करने वाली Illegal Gang का पर्दाफाश

भोपाल। शहर में पुलिस ने Illegal Gang का पर्दाफाश किया है. यह गिरोह शाहजहानाबाद,कोहेफिजा,बैरागढ,गाँधीनगर,श्यामला हिल्स सहित भोपाल के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय था. भुरा हड्डी उर्फ आकाश नीलकंठ यह गैंग अपने साथियों के साथ चला रहा था. गैंग के लोग महिलाओं से जुडे अपराध पर पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर और वीडियो बनाकर पीड़ित युवक से लिये 50 हजार रूपये आनलाईन खाते में लिए. पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. एक महिला सहित 8 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है. आरोपी भुरा हड्डी शाहजहांनाबाद मल्टी का शातिर अपराधी है और हत्या के मामले में जमानत पर छुटने के बाद से वह यह गैंग चला रहा था.

एडीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि 10 मार्च को फरियादी राकेश खेमरिया निवासी संजीव नगर निशातपुरा ने मामले की शिकायत की. राकेश ने पुलिस को बताया कि 8 मार्च को देर शाम उसके दोस्त आकाश उपाध्याय ने उसे अपने कमरे पर जैन नगर कोहेफिजा में बुलाया. आकाश ने राकेश को लालघाटी से एक लडकी को रिसीव कर साथ लाने की बोला. लड़की के साथ राकेश आकाश उपाध्याय के घर पहुंचा, तभी वह कमरे से बाहर चला गया. राकेश ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी, तौफिक के साथ अन्य 7-8 लडके आये. आरोपियों ने राकेश को उस लडकी के 2 दिन से गायब होने और बलात्कार का केस में आरोपी बताते हुए मारपीट की. आरोपी इसके बाद राकेश को लेकर वाजपेई नगर शाहजहानाबाद में स्थित तौफिक के फ्लेट पर लेकर पहुंचे, जहाँ फरियादी के साथ फिर मारपीट की गई. आरोपी रामजी ठाकुर ने राकेश के भाई से सम्पर्क कर उसे छोड़ने के एवज में 8 लाख रूपये की मांग की. बड़ी राशि तुरंत नहीं दे पाने पर आरोपी ठाकुर 50 हजार रूपये में मान गया और आकाश उपाध्याय के खाते में रूपए ट्रान्सफर करवाए. आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद राकेश ने कोहेफिजा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों रामजी ठाकुर, आकाश उपाध्याय, आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा ह्ड्डी, अभिषेक मीणा उर्फ बबलू, नीरज खानगे, अमित ओसवाल, को गिरफ्तार किया. आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपियों के पुरान आपराधिक रिकार्ड भी हैं. उनके पास से घटना मे प्रयुक्त वाहन जब्त किये गये हैं. घटना मे शामिल एक महिला के साथ अन्य फरार आरोपीयो की तलाश की जा रही है. आरोपी आकाश नीलकंठ उर्फ भुरा हड्डी ने अपने गर्दन पर गैंग का नाम इललीगल भी गुदवा रखा है. गैगं से जुडे आरोपी शहरभर में अवैध वसुली, ब्लैकमैलिंग और फिरोती जैसे गम्भीर अपराध कर रहे थे. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

दान, पुण्य से ही शान्ति संभव - भागवताचार्य मधु

Thu Mar 12 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा आज एबी रोड रोड लक्ष्मीगंज पर भागवताचार्य मधु बहन का पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया। संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, देवेंद्र कुमार पाठक, अशोक शर्मा, योगेंद्र दीक्षित एवं अनिता दीक्षित आदि उपस्थित रहे। परीक्षित की भूमिका में श्रीमती मीनू -अतुल नरवरिया ने कथा श्रवण का […]

You May Like