
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा आज एबी रोड रोड लक्ष्मीगंज पर भागवताचार्य मधु बहन का पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया गया। संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, देवेंद्र कुमार पाठक, अशोक शर्मा, योगेंद्र दीक्षित एवं अनिता दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
परीक्षित की भूमिका में श्रीमती मीनू -अतुल नरवरिया ने कथा श्रवण का आनंद लिया। कथा व्यास ने श्रोताओं से कहा कि सभी को समय समय पर जरूरतमंदों को जीवनयापन की सामग्री दान अवश्य करना चाहिए। यही कर्म ईश्वर के कार्य में सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका निभाता है।
