समेरिटन्स का पूर्व छात्र बना सेना में लेफ्टिनेंट, विद्यालय में किया सम्मान

नर्मदापुरम। समेरिटंस विद्यालय के विद्यार्थी सफलता के नित नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। वे अपनी दक्षता और योग्यता के दम पर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ ही देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। समेरिटंस समूह की विशेष सफलताओं की कड़ी में हाल ही में एक चमकदार मोती और जुड़ गया है। विद्यालय के पूर्व छात्र क्षणिक रजक ने अपने परिश्रम के बल पर भारतीय सेना के डोगरा 1, के मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइन किया है। विद्यालय के इस होनहार पूर्व छात्र को गुरुवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थी संहारक क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं।

प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने कहा कि जब हमारे बच्चे आगे बढ़ते हैं तो प्रसन्नता व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।

क्षणिक ने कहा कि मैंने 10 कक्षा से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आप भी अपना लक्ष्य तय करें और परिश्रम में जीत जाएं। एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में समन्वयक आरके सिंह, राजेंद्र रघुवंशी भी उपस्थित रहे।

Next Post

आगजनी से फसलों को बचाने के लिए दिन में काटी जाए बिजली: कुणाल

Thu Mar 12 , 2026
भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कालापीपल के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में खड़ी और कटी हुई फसलों को आगजनी की घटनाओं से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। अपने पत्र में चौधरी ने कहा कि वर्तमान […]

You May Like