नयी दिल्ली, 18 मई (वार्ता) दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने मालवीय नगर के विधायक सतीश उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष तथा दो अन्य विधायकों को सदस्य नामित किया है। श्री गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री उपाध्याय को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इसके साथ ही नांगलोई जाट से विधायक मनोज कुमार शौकीन तथा घोंडा से विधायक अजय कुमार महावर को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है।
नामित प्रतिनिधियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जनसरोकारों से जुड़ा अनुभव एवं प्रशासनिक समझ दिल्ली जल बोर्ड के कार्यों को अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री गुप्ता ने कहा कि भविष्य में जल संरक्षण, सतत नीति निर्माण, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वित प्रयास तथा जनभागीदारी के माध्यम से ही दिल्ली को जल-सुरक्षित एवं पर्यावरणीय रूप से सशक्त बनाया जा सकता है।

