युवा कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ हल्ला बोल

नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) युवा कांग्रेस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा और चुनाव आयोग पर लगाये वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में मंगलवार को यहां हल्ला बोल मार्च निकाला और कहा कि आयोग के साथ मिलकर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही है।

युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च के लिए एकत्रित हुए लेकिन दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर रोड पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक वोट की नहीं, बल्कि उस विश्वास की है जिस पर लोकतंत्र टिका है। अगर मोदी सरकार जनता के वोट देने का अधिकार छीनने पर उतर आई है, तो चुप रहना गुनाह होगा। जब लड़ाई देश के वजूद की हो, तो सड़कों पर उतरना जिम्मेदारी बन जाती है। क्योंकि अगर वोट ही चोरी होता रहा, तो लोकतंत्र और संविधान दोनों खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कहा कि युवा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता श्री गांधी का सिपाही है, मोदी सरकार और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ हम लगातार आवाज़ उठाते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग धांधली बंद करे अन्यथा डिजिटल वोटर सूची मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है और लोकतंत्र को हर हाल में सुरक्षित रखना उनका संकल्प है।

Next Post

मोदी और उज्बेक राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की।   प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास राष्ट्रपति मिर्जियोयेव का […]

You May Like