सीहोर। शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी मनीष दुबे का साढ़े तीन साल का मासूम एक हादसे में मृत हो गया था. उसकी याद में हर वर्ष रक्तदान करने का निर्णय परिजनों ने लिया है और इसको सार्थक करते हुए जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में परिवार सहित अन्य ने करीब 10 यूनिट रक्तदान जरूरतमंदों के लिए किया.मासूम के पिता मनीष दुबे ने बताया कि वर्ष 2021 में उनके पुत्र का आकस्मिक निधन छत से गिरने के कारण हो गया था. उसकी याद में हर साल रक्तदान करने के साथ जरुरतमंदों की सेवा का संकल्प लेकर इस पुनीत रक्तदान शिविर का आयोजन है किया गया है. शिविर में बच्चे के परिजन व अन्य लोग शामिल हुए और रक्तदान किया. बच्चे के पिता ने बताया कि अगले वर्ष इस कार्यक्रम में और अधिक संख्या में लोगों को जोडऩे का प्रयास किया जाएगा. साथ ही रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक करने का कार्य किया जाएगा.
रक्तदान कर मासूम अव्यान को दी श्रद्धांजलि
