फैक्ट्री ने हड़पा कर्मचारियों का पीएफ

सीहोर। पीएफ फंड को लेकर जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे जयश्री गायत्री फूड पनीर फैक्ट्री के कर्मचारी उस समय आश्चर्यचकित हो गए जब श्रम अधिकारी प्रियंका वंशीवाल ने बताया कि फैक्ट्री तो हमारे रिकार्ड में बंद है. कर्मचारियों ने कहा कि फैक्ट्री निरंतर चालू है और उत्पादन भी हो रहा हमारा वेतन भी आ रहा है. बस पीएफ राशि में गड़बड़ किया गया है.
जयश्री गायत्री फूड पनीर फैक्ट्री प्रबंधन ने बीते दिनों मेंं अपने कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. कंपनी द्वारा कर्मचारियों का पीएफ फंड तो काटा गया लेकिन उनके पीएफ एकाउंट में पीएफ राशि जमा ही नहीं की. इस फर्जीबाड़े का खुलासा तब हुआ जब कर्मचारियों ने कंपनी से पीएफ फंड का का पैसा मांगा. जिसमें सामने आया की कंपनी प्रबंधन ने बीते एक वर्ष से पीएफ फंड जमा हीं नहीं किया है.

Next Post

मेरा निलंबन समाप्त करो, वर्ना अन्य दोषियों को भी करो निलंबित

Wed May 21 , 2025
सीहोर. साहब मुझे बिना सूचना के करीब डेढ़ साल पहले निलंबित कर दिया है, आज तक मैं निलंबित ही चल रहा हूं. अधिकारियों का कहना है कि संस्था की जांच प्रभावित न हो इसके लिए मुझे निलंबित किया है, लेकिन संस्था की जांच भी पूरी हो गई और मेरे साथ […]

You May Like