44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप: बुरहानपुर के खिलाडिय़ों ने फहराया परचम 

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर आशुतोष बागरी के मार्गदर्शनए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के प्रोत्साहन से जिले के खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 44वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करने जिला बापतलाएआंध्र प्रदेश गई थी। उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 29 मई 2026 से 31 मई 2026 तक जिला बापतलाए आंध्र प्रदेश में संपन्न हुई । प्रतियोगिता में अंडर.17 एवं अंडर.19 बालक एवं बालिका वर्ग में भारत के विभिन्न राज्यों की टीमें ने की सहभागिता। राष्ट्रीय प्रतियोगिता खिलाड़ी इस प्रकार हैं। बालिका वर्ग:-दिव्यानी महाजन, ज्योति दशोरे, चित्रा रत्नपारके,वैष्णवी महाजन,दीपाली श्रीवास,दिव्यांशी शाह,पूजा पवार। बालक वर्ग:-राहुल कापसे ,स्वास्तिक राजपूत,अंश पंकज देव, चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को निम्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 16,000/-, द्वितीय पुरस्कार 14,000/-, तृतीय पुरस्कार 8,000/-,चतुर्थ पुरस्कार 6,000/-। बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें वहां से प्राइज मनी प्राप्त हुई एक.एक मेडल ट्रैकसूट और किट मध्य प्रदेश टीम के द्वारा दी गई साथ ही मध्य प्रदेश टीम का कोच के रूप में ममता श्रीमती ममता देव बुरहानपुर जिले से दोनों टीम की कोच रही इन्हीं के साथ में वरिष्ठ कोच हेमा चितवनी भोपाल से रही जिनके अथक प्रयास से टीम ने आज इतना बड़ा स्थान प्राप्त किया । सभी खिलाडिय़ों को जिला संगठन के सचिव संतोष महाजन वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज महाजन शिक्षा विभाग से श्रीमान गोपाल चौधरी स्वप्निल माधोपुर का सुभाष यादव सर दिगंबर महाजन मनोज महाजन की ओर से बधाई दी गई।

Next Post

नौढ़िया बाजार में आग,लाखों के नुकसान की आशंका

Thu Jun 4 , 2026
सिंगरौली। ब्लॉक मुख्यालय देवसर के नौढ़िया बाजार में आज गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे घरेलू गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। अचानक हुए सिलेंडर विस्फोट के बाद उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की […]

You May Like

मनोरंजन