सीहोर. विधायक सुदेश राय ने कलेक्टर बालागुरू के सामने सिविल सर्जन डॉ प्रवीर गुप्ता को कड़ी चेतावनी दे दी. विधायक राय ने कहा कि आपके अधीनस्थ कर्मचारी प्रसूताओं को सामान्य डिलेवरी ऑपरेशन के लिए डरा धमका कर (यहां तो मर ही जाएगी) बोलकर भोपाल रेफर कर देते हैं. डॉक्टरों ने एक आशा कार्यकर्ता को अस्पताल का लेडी डॉन बना रखा है. किस प्रसूता का ऑपरेशन अस्पताल में होना है और किस का नहीं होना है तय वही कर रही है.
विधायक सुदेश राय ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार कर लो वरना अब मैं सीधे सीएम को ही शिकायत करूंगा. मैं पहले अव्यवस्थाओं को रोकने में आपकी मदद कर रहा था लेकिन अब नहीं करूंगा.
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक सुदेश राय के तीखे तेवर देखकर रोगी कल्याण समिति के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी एवं डॉक्टर सभी दंग रह गए. अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती होने वाले मरीजों सहित डिलेवरी के लिए आने वाली प्रसूताओं और उनके परिजनों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार पर भी विधायक सुदेश राय ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई. जिला अस्पताल में जारी अव्यवस्थाओं से उत्पन्न परेशानियों से विधायक सुदेश राय ने कलेक्टर को भी अवगत कराया और अब सीधे मामला सीएम तक ले जाने की बात कहा कर सबको चौंका दिया.
रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और डॉक्टरों के रिक्तपदों सहित मौसमी बीमारियों के बड़े मरीजों की सं या मलेरिया रोकथाम सोनोग्राफी मशीन दवाई इंजेक् शन ऑक्सीजन सिलेडरों के स्टॉक साफ सफाई आदि पर भी चर्चा की गई. बैठक में मुख्य चिकित्सा जिला अधिकारी डॉ सुधीर डहेरिया,रोगी कल्याण समिति के सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, भाजपा जिलामंत्री राजकुमार गुप्ता व अनेक डॉक्टर उपस्थित थे.
