ठगी का नया पैंतरा: कोड डायल करते ही खाते से उड़ जायेगी रकम

जबलपुर: साइबर ठग हर दिन नए-नए तरीके आजमा कर साइबर क्राइम करते हुए खातों से रकम उड़ा रहे है। साइबर ठगी के मकडज़ाल के चलते हर दिन साइबर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। अब साइबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा ढूंढ निकाला। हाल ही में एक नए प्रकार का मोबाइल फ्रॉड सामने आया है जिसकी शिकायतें पुलिस थानों तक पहुंच रही है। ठग अब फोन करके या मैसेज भेजकर कोड डायल करने के लिए कहते हैं। अगर आप साइबर ठग की बातों मेें आ गए तो खाते से जमा पुंजी गवां बैठेंगे। ऐसो साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है।
ऐसे करते है फ्रॉड
साइबर ठग आपको फोन करके या मैसेज भेजकर 21 <मोबाइल नंबर>* डायल करने के लिए कहते हैं। यह कोड आपके मोबाइल नंबर पर आने वाले सभी कॉल और एसएमएस को ठग के नंबर पर फॉरवर्ड कर देता है। इसके बाद, वे आपके व्हाट्सएप और अन्य ऐप्स का एक्सेस ओटीपी के माध्यम से प्राप्त कर लेते हैं।
राज्य साइबर जबलपुर प्रभारी नीलेश अहिरवार ने बताया कि कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर 21<मोबाइल नंबर * या इसी तरह के किसी भी कोड को डायल न करें। अपने मोबाइल नंबर से जुड़ी किसी भी जानकारी को किसी के साथ साझा न करें। ओटीपी को गोपनीय रखें और किसी के साथ साझा न करें, चाहे वह कितना भी विश्वसनीय क्यों न लगे। अगर आपको शक है कि आप फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत अपने बैंक और पुलिस से संपर्क करें।
हर दिन थाने पहुंच रही शिकायतें
साइबर ठगी के मामले हर दिन थाने पहुंच रहे है। ऐसे मामलों में नागरिकों में जागरूकता की भी जरूरत है। पुलिस तो प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है लेकिन अधिकांश मामलों में पुलिस के हाथ खाली होते है। इसका मुख्य कारण साइबर ठग गिरोह दूसरे राज्यों, देशों से बैठकर वारदातों को अंजाम देने है और वह अपने ठिकानें, बदलते रहते है।
24 घंटे होते है अहम
साइबर ठगी के मामले में चौबीस घंटे अहम होते है। अगर साइबर फ्रॉड होने के चौबीस घंटे के भीतर पीडि़त पुलिस या बैंक से संपर्क कर ले तो खाते से ट्रांसफर हुई रकम को फ्रीज करान में न केवल रकम रिकवर कराई जा सकती है।

Next Post

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अदनान सामी कल ग्वालियर आएंगे

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर: बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कलाकार अदनान सामी कल 1 नवंबर को ग्वालियर आएंगे। वह शाम को 4 बजे होटल ताज ऊषा किरण पैलेस मैं रूकेंगे, उसके बाद शाम को इंपीरियल गोल्फ रिजॉर्ट में अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके खिलाफ यहां पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज है। Facebook Share on […]

You May Like