पहले प्यार फिर मौत: मॉडल खुशबू प्रकरण में कासिम गिरफ्तार, लव जिहाद के आरोपों से मचा बवाल

भोपाल।मॉडल खुशबू अहिरवार की मौत के मामले में आरोपी कासिम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ खजूरी सड़क थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर लव जिहाद और मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया. रिपोर्ट छोला मंदिर थाने में ट्रांसफर किया गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है.

मॉडल रही खुशबू की पीएम रिपोर्ट में प्रेग्नेंसी कॉम्पलिकेशन के चलते मौत होने की पुष्टि हुई है. मामले में बिसरा जांच कराने की भी जानकारी सामने आई है. मृतका के परिजनों ने पुलिस से अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है. आरोपी कासिम ने अब तक की पुलिस पूछताछ में खुशबू के साथ शादी करने की बात बताई. कासिम को लेकर मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसने पहले अपना हिन्दू नाम बताकर ही खुशबू से दोस्ती की थी. मृतका खुशबू को लेकर कथित तौर पर यह बात सामने आई है कि उसके एक हाथ की हथेली पर नस काटने के निशान भी मिले थे. यह निशान करीब एक साल पहले के होने के बताए गए हैं. खुशबू की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि सभी एंगल से जांच की जा रही है.

Next Post

डिप्टी कलेक्टर के बंगले से 11 लाख की चोरी, जेवरात सहित कीमती सामान ले गए चोर

Wed Nov 12 , 2025
भोपाल। शहर के पॉश इलाके चार इमली में डिप्टी कलेक्टर के बंगले से 11 लाख रूपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है. डिप्टी कलेक्टर अल्का सिंह के बंगले में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए जेवरात सहित जरूरी सामानों की चोरी की. मामले की शिकायत पर हबीबगंज […]

You May Like

मनोरंजन