आंबेडकर अपमान मामले मे जमानत, सरकार ने केस किया कमजोर: कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के आरोपी अनिल मिश्रा को बुधवार को ग्वालियर हाईकोर्ट से जमानत दे दी गई। एक बयान में अहिरवार ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार ने जानबूझकर मामले को कमजोर किया, जिससे मुख्य आरोपी को जमानत मिल सकी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोपी को संरक्षण देने और न्याय प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया। अहिरवार ने घोषणा की कि इस फैसले के विरोध में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में भाजपा नेताओं के काफिलों को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी.

Next Post

हाई-स्टेक्स मुकाबले में लखनऊ लायंस ने यमुना योद्धाज की बढ़त पर लगाया ब्रेक

Wed Jan 7 , 2026
नोएडा,07 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग सीजन 2 के दिन 14 के पहले मुकाबले में करो-या-मरो सप्ताह का दबाव साफ नजर आया, जहां लखनऊ लायंस ने दबाव में दमदार प्रदर्शन करते हुए यमुना योद्धाज को 60–44 से पराजित किया। इस जीत के साथ लखनऊ ने लीग के इस अहम […]

You May Like