इटमा-कोनी पीएम सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

सरई । जिले को विकास और आधुनिक सुविधाओं के दावों के बीच सिंगापुर बनाने की बात कही जाती है, लेकिन सरई तहसील के ग्राम इटमा से कोनी जाने वाले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क मार्ग की हालत इन दावों की हकीकत बयां कर रही है।

हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है और पूरी सड़क कीचड़ से पट गई है। तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौके पर लोगों को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा होगा। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर इतनी कीचड़ है कि पैर रखने के लिए भी सूखी जगह नहीं बची है। दोपहिया वाहन चालक फिसलने के डर से जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं कराई गई, जिससे बरसात में हालात और बद्तर हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

Next Post

रातभर मूसलाधार बारिश से बढ़ीं मुश्किलें

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली। जिले में सोमवार की देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। चितरंगी तहसील के सोन नदी तीर क्षेत्र में तेज बारिश के कारण कई स्थानीय नदी-नाले उफान पर आ गए, जबकि अनेक खेतों में पानी भर गया। राहत की […]

You May Like