ग्वालियर: भोपाल में 24 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के विधानसभा घेराव में ग्वालियर से कांग्रेसजनों की ऐतिहासिक संख्या में उपस्थिति रहेगी। यह बात शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्षों एवं ब्लॉक प्रभारियों की महत्वपूर्ण और रणनीतिक बैठक में कही।शहर अध्यक्ष यादव ने कहा कि विधानसभा घेराव में कांग्रेसजनों की भागीदारी के लिए ग्वालियर विधानसभा में राजू भदौरिया, ग्वालियर पूर्व विधानसभा में राकेश अग्रवाल एवं ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में विजय कुशवाह को प्रभारी बनाया गया है।
उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें लगातार किसान, मजदूर, युवा और गरीब विरोधी फैसले लेकर जनता की कमर तोड़ने में लगी हैं। भाजपा सरकार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता अन्याय के सामने झुकने वाला नहीं है। यादव ने कहा कि आज 20 फरवरी को ब्लॉक स्तर पर शाम 4 बजे पुतला दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक में संगठन महामंत्री इब्राहिम पठान, जेएच जाफरी, रामनरेश परमार, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप यादव, राजेश खान, मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, श्रीमती रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, विनोद कुमार जैन, अंसार खान, राजेश तोमर, श्रीमती सुनीता तोमर, भूपेन्द्र तोमर, सुग्रीव सिंह, जसवंत शेजवार, वीरेन्द्र सिंह यादव, विजय शर्मा, भानू कौशिक, बुंदू खान, रामबाबू श्रीवास, संजय शर्मा, कल्लू तोमर आदि उपस्थित थे।
