सीहोर। गगन जन सेवा समिति के तत्वाधान में विशाल नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर एवं जांच प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 1400 मरीज का उपचार किया गया और सौ मरीजों को आंखों के चश्मे वितरित किए गए. वहीं 35 मरीज को कान की सुनने वाली मशीन वितरित की गई एवं 70 मरीजों की सोनोग्राफी नि:शुल्क कराई गई और 70 मरीजों के एक्सरे नि:शुल्क किए गए. साथ ही दवाई वितरण का कार्य गगन जन सेवा समिति एवं रेड क्रॉस के माध्यम से दी गई.
शिविर के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुदेश राय थे. अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने की. विशेष अतिथि समाज सेविका श्रीमती अरुणा राय, राजकुमार गुप्ता, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन, सीताराम यादव, उपस्थित थे. इस मौके पर सभी डॉक्टरों का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया. गगन जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. गगन नामदेव ने बताया कि शिविर में 1400 मरीजों का उपचार किया गया. शिविर में मौजूद हर बीमारी के लगभग 40 विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे. जिन्होंने अपनी सेवाएं में प्रदान की और जनहित में आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन समिति के द्वारा करते रहेंगे ऐसा विश्वास दिलाया. शिविर में डॉ. कैलाश अग्रवाल, डॉ. एए कुरैशी, डॉ.गिरीश जोशी, डॉ.भरत आर्य, डॉ.अमित मोदी, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ.गौरव ताम्रकार, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ.आशुतोष दीक्षित, डॉ. प्रिया जोगिया, डॉ. राशि मोदी, डॉ. श्रेष्ठा सक्सेना, डॉ. मेघा गोयल मित्तल, डॉ.भारती गुप्ता, डॉ. पूजा ठाकुर, डॉ. रेशमा राय, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. महेश शर्मा, होम्योपैथिक डॉ.मनोज सक्सेना, डॉ. जय नारायण वर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मुरली महेश्वरी, डॉ. एलएन नामदेव, डॉ. अवनी पांडे, डॉ.आरके गुप्ता, डॉ. सचिन सिमरिया, डॉ. आशुतोष दरबारी, डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. राकेश खरे, डॉ. विवेक सक्सेना, डॉ.भविष्य राठौर, डॉ. समीर गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. मंगनी सहित आईएमए के प्रेसिडेंट साथ ही भोपाल के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ उपस्थित थे. गोविंद नेत्रालय की पूरी टीम को लाकर आंखों का सभी चेकअप करवाया और सभी को चश्मे के नंबर दिए. साथ ही डॉ. प्रियंका सोनी डॉ. दीक्षा मिश्रा, डॉ. शुभम नामदेव एवं गगन जन सेवा समिति के पूरी टीम उपस्थिति रही. अंत में डॉ. गगन नामदेव ने आभार माना.
