ग्वालियर: प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री और सिंधिया समर्थक इमरती देवी शोक में डूब गई हैं क्योंकि उनके पालतू डॉग की मौत हो गई है. उन्होंने अपना दुख अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर पोस्ट लिखकर साझा किया है.ग्वालियर के डबरा क्षेत्र से विधायक रही, फिर मंत्री बनी सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सुर्खियां बटोर ली हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर एक पोस्ट कर परिवार के एक सदस्य की मौत का दुख साझा किया है. इमरती देवी के परिवार का यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि उनका पालतू डॉग ब्रुजो है, जिसकी मौत के गम में पूर्व मंत्री डूबी हुई हैं।
अपने डॉग को श्रद्धांजलि देते हुए इमरती देवी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा कि, “हमारे परिवार के सबसे प्यारे सदस्य, ब्रूजो के निधन से मन बेहद दुखी है. तुम सिर्फ एक पालतू डॉग नहीं थे, हमारे परिवार की खुशी, अपनापन और हर दिन की मुस्कान थे. घर का हर कोना आज तुम्हें याद कर रहा है. तुम्हारी वफादारी, मासूमियत और बेपनाह प्यार हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा. तुम्हारी कमी कभी पूरी नहीं हो पाएगी. ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे. हमेशा हमारे दिलों में ज़िंदा रहोगे ब्रूजो.’
इमरती देवी के इस पोस्ट के बाद कमेंट बॉक्स में लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं, ज्यादातर लोग इमरती देवी के डॉग की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, तो कुछ इस पोस्ट पर चुटकी ले रहे हैं
