धीमी ओवर गति के लिए वेस्टइंडीज पर लगा मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना

बासटेयर 28 जुलाई (वार्ता) वेस्टइंडीज की टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी-20 मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

वेस्टइंडीज को 26 जुलाई को खेले गये चौथे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धीमी ओवर गति के उल्लंघन का दोषी पाया गया।

वेस्टइंडीज ने आईसीसी आचार संहिता 2.22 का उल्लंघन किया। उसने तय समय में दो ओवर कम फेंके। कप्तान शाई होप ने आईसीसी मैच अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया। इसलिये इस पर औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।

 

Next Post

ग्वालियर में आगामी दो दिन भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट

Mon Jul 28 , 2025
ग्वालियर। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने ग्वालियर अंचल में आगामी दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिये भारी बारिश से संबंधित अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ग्वालियर में इस बार कुछ ज्यादा ही मानसून मेहरबान बने हुये है। बीते माह के 20 जून से लगातार बारिश का दौर […]

You May Like