ग्वालियर में आगामी दो दिन भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट

ग्वालियर। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने ग्वालियर अंचल में आगामी दो दिन मंगलवार और बुधवार के लिये भारी बारिश से संबंधित अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ग्वालियर में इस बार कुछ ज्यादा ही मानसून मेहरबान बने हुये है। बीते माह के 20 जून से लगातार बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में मानसून आये हुये अभी 40 दिन हुये है। केवल 40 दिनों में ही नदी, नाले, बांध एवं जलाशयों को जलमग्न करके रख दिया है, तो वहीं पूरे चार महीने तक होने वाली सीजनल बारिश का कोटा पूरा कर दिया है। उधर जरूरत से अधिक बारिश होने के कारण खरीफ फसल का रकबा घटकर एक चौथाई पर आ गया है। कई जगह तो धान की फसल भी चौपट हो गई है।

ग्वालियर अंचल में बार बार सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून इतने मेहरबान बने हुये है कि केवल जुलाई माह के 28 दिनों में ही 721.1 मिमी और एक जून से अब तक कुल 972.7 लोग मिमी बारिश हो गई है। तो वहीं बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम सक्रीय होकर एक बार फिर गरज चमक के साथ ग्वालियर अंचल को सराबोर करने को आतुर है। इसके चलते आईएमडी के वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी करते हुये अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिन मंगलवार और बुधवार को बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद यह भी संभावना जताई है कि 5 अगस्त तक कुुछ राहत मिलने की संभावना है। भोपाल मौसम वैज्ञानिक डी अरूण शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई तक ग्वालियर और आसपास के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसीलिये ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि 30 जुलाई के बाद बारिश में कुछ कमी आयेगी। आसमान भी साफ रहने की संभावना है।

Next Post

एसएफएल ने हॉलग्रिम्सन को वैश्विक राजदूत, फुटबॉल मेंटर किया नियुक्त

Mon Jul 28 , 2025
नयी दिल्ली, 28 जुलाई (वार्ता) स्पोर्ट्स-टेक कंपनी स्पोर्ट्स फॉर लाइफ (एसएफएल ) ने आयरलैंड के वर्तमान राष्ट्रीय कोच हेइमिर हॉलग्रिमसन को अपना वैश्विक राजदूत और फुटबॉल मेंटर नियुक्त किया है। आयरलैंड के वर्तमान राष्ट्रीय कोच और आइसलैंड एवं जमैका की राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच हॉलग्रिमसन को यूरो 2016 में […]

You May Like