सतना:मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सिंहपुर में मातृ शक्ति उत्सव के कार्यक्रम में 93 करोड 19 लाख रुपए लागत के 232 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में 44 करोड़ 7 लाख 28 हजार रुपए लागत के 135 कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार 49 करोड़ 11 लाख 80 हजार रुपए लागत के विभिन्न 97 कार्यों का भूमि पूजन किया गया।
इस अवसर पर सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, विधायक नागौद नागेंद्र सिंह, रामपुर बघेलान विक्रम सिंह, चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
