तालाब में डूबने से 12 वर्षीय मासूम की मौत

मोहन बड़ोदिया/शाजापुर। समीपस्थ ग्राम गोविंदा में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई. जहां तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की असामयिक मृत्यु हो गई. इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोविंदा निवासी कासिम 12 वर्ष पिता शाहरुख खान सोमवार को गांव के पास स्थित तालाब पर गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तालाब में गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण बालक डूबने लगा. जब तक उसे पानी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी. परिजन आनन-फानन में बालक को लेकर मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सोमवार शाम करीब 6 बजे अस्पताल प्रशासन द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसके बाद मासूम का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.

परिजनों का बुरा हाल

कासिम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. घर के इकलौते चिराग को खोने के गम में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. शाम को शव गांव पहुंचते ही गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी

Next Post

चावल, चीनी, दालों में तेजी; खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue Jan 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जनवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल के औसत भाव बढ़ गये जबकि गेहूं की कीमतों में टिकाव रहा। चीनी और दालों के दाम भी बढ़े। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत पांच रुपये बढ़कर 3,854 […]

You May Like