प्लाट बेचने का सौदा कर लगाई चपत    

अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर निवासी एक बुजुर्ग को पड़ोसी ने प्लाट बेचने का सौदा करते हुए डेढ़ लाख से अधिक की चपत लगा दी और रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार शर्मा 52 वर्ष निवासी सुभाष चौक जयप्रकाश नगर ने लिखित शिकायत की अनूप झारिया के द्वारा अवी कंस्ट्रक्शन खजरी खिरिया चौराहा वायपास रोड में आफिस खोला था जहां पर वह एवं हीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा जाकर अनूप से प्लाट क्रय कर मकान बनाने के संबंध में मार्च 2024 में किये थे फिर एक हजार वर्गफुट मे उसे एवं 1 हजार वर्गफुट में हीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को मकान बनाकर देने का मौखिक सौदा माह मार्च 2024 में हुआ चूँकि अनूप कुमार झारिया पड़ोस में ही निवास करता है तो उनके कहने पर एडवांस के रूप में उसने 1 लाख 25 हजार रूपये, हीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने 35 हजार रूपये घर से ही आनलाईन अनूप कुमार झारिया के खाते में ट्रांसफर कर दिया उसके पास तत्काल में राशि नहीं होने से सुरेन्द कुमार  यादव को बोलकर उन्हे मोबाइल से 1 लाख रूपये, 25 हजार रूपये अपनी पत्नी उषा शर्मा के मोबाइल से ट्रांसफर किया एवं हीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा अपने मोबाइल से आनलाईन 35 हजार रूपये अलग अलग दिनांकों में अपने घर में अनूप कुमार झारिया को 15 हजार रूपये नगद दिया था किन्तु अनूप कुमार झारिया प्लाट, मकान न देकर राशि लेते हुये घर से फरार हो गया।

Next Post

अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को ‘विकसित भारत’ की यात्रा के साथ जोड़ें युवा: राजनाथ

Sat Jan 11 , 2025
नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से अपनी क्षमता और आकांक्षाओं को 2047 तक ‘विकसित भारत’ की दिशा में भारत की यात्रा के साथ जोड़ने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को […]

You May Like