पूर्व रक्षा मंत्री योआव ने संसद से इस्तीफ़ा दिया

यरूशलम 02 जनवरी (वार्ता) इज़रायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने संसद नेसेट से इस्तीफ़ा दे दिया है।

टाइम्स ऑफ़ इज़रायल समाचार पत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ने पूर्व मंत्री के लाइव बयान का हवाला देते हुए कहा कि श्री गैलेंट प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के सदस्य बने हुए हैं।

श्री गैलेंट ने कथित तौर पर श्री नेतन्याहू और मौजूदा रक्षा मंत्री इज़रायल कैट्ज़ के कार्यों से असहमति जताते हुए अपने फ़ैसले की व्याख्या की जिसका उद्देश्य रूढ़िवादी यहूदियों को इज़रायल रक्षा बलों में सेवा से छूट देना था।

श्री कैट्ज ने दिसंबर के मध्य में नेसेट विदेश मामलों और सुरक्षा समिति को भर्ती कानून के लिए नए दिशा-निर्देश प्रस्तुत किए जिसके तहत लगभग 50 प्रतिशत अति-रूढ़िवादी युवा भर्ती के अधीन होंगे। इज़रायली समाचार पोर्टल येनेट ने तब रिपोर्ट दी थी कि यह आँकड़ा लगभग सात वर्षों में पहुँच जाएगा।

पूर्व रक्षा मंत्री ने जुलाई में अति-रूढ़िवादी यहूदियों को शामिल करने के लिए भर्ती के दायरे का विस्तार करने की वकालत की। इज़रायल के अति-धार्मिक हलकों का मानना ​​है कि पवित्र ग्रंथों के अध्ययन के माध्यम से अति-रूढ़िवादी यहूदी सार्वजनिक बोझ को साझा करते हैं और यहूदी राज्य की अखंडता और स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Next Post

रुस के वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के 33 ड्रोनों को नष्ट किया

Thu Jan 2 , 2025
मॉस्को 02 जनवरी (वार्ता) रुस के वायु रक्षा बलों ने यूक्रेन के 33 ड्रोनों को नष्ट कर दिया है। रुस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वायु रक्षा बलों ने मास्को समयानुसार शाम साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक बेलगोरोड, कुर्स्क, वोरोनिश, ब्रांस्क और रोस्तोव क्षेत्रों […]

You May Like