जबलपुर: कांचघर दुर्गा विसर्जन चल समारोह में बीती रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई जब फायरिंग हो गई। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला। कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और पूर्व विधायक अंचल सोनकर ने भी शांति की अपील की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पर एफआईआर दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक कांचघर दुर्गा विसर्जन चल समारोह में भाजपा और कांग्रेस के मंच लगे थे। इसी बीच कांग्रेस के विधायक लखन घनघोरिया भाजपा के मंच के सामने से गुजर रहे थे, जहां पूर्व विधायक अंचल सोनकर समर्थकों के साथ थे। कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई और भिड़ गए, इसी बीच गोली चली। गोली किसने चलाई इसका पता नहीं चल सका।
दोनों नेताओं ने शांति बनाने की अपील की। अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मंच पर ही गीत गुनगुना दिया, आपस में प्रेम करो मेरे देशप्रेमी। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ पर एफआईआर दर्ज कर उसकी पतासाजी में जुट गई है।
