छात्रावास की खिड़की से फंदे पर लटका मिला छात्रा का संदिग्ध अवस्था में शव

सीधी। शहर के मैथिली बालिका छात्रावास क्रमांक एक में 11वीं की छात्रा का शव खिड़की से लटका मिला है। घटना रविवार शाम की है। छात्रा का शव जिस संदिग्ध अवस्था में मिला है और कमरे की दीवार पर लिखे धमकी भरे संदेश ने पूरे मामले को और भी संदेहास्पद बना दिया है।मृतका छात्रा की पहचान कल्पना जायसवाल पिता राम कृपाल जायसवाल निवासी ग्राम पैगमा, थाना बहरी के रूप में हुई है। वह छात्रावास के एक कमरे में अपनी पांच सहेलियों के साथ रहती थी। ग्यारहवीं में एग्रीकल्चर विषय की छात्रा थी।

शव के पास दीवार पर “सब मरोगे” जैसा धमकी भरा संदेश लिखा

रविवार की छुट्टी होने के कारण घटना के समय उसकी दो सहेलियां घर गई हुई थीं और दो बाजार गई थीं। जब उसकी सहेलियां बाजार से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस को मौके से जो तथ्य मिले हैं, वे इस मामले को उलझा रहे हैं। छात्रा का शव दुपट्टे से खिड़की से लटका हुआ मिला। अजीब बात यह है कि खिड़की की ऊंचाई केवल 4.5 फीट थी और मृतका का आधे से अधिक शरीर जमीन पर रखा हुआ था। इससे भी ज़्यादा संदिग्ध यह है कि शव के पास की दीवार पर “सब मरोगे” जैसा धमकी भरा संदेश लिखा मिला।

छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों पर मौत पर बाबा ने उठाए सवाल-

छात्रा के साथ रह रही संतोषी सेन और हॉस्टल इंचार्ज अमृता सिंह ने बताया कि मृतका शांत स्वभाव की छात्रा थी। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं मृतका के बाबा पुरुषोत्तम जायसवाल ने शव मिलने की संदिग्ध परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शव मिला है, ऐसे में यह हत्या है या आत्महत्या, यह कहना मुश्किल है।

इनका कहना है-

प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।

कन्हैया सिंह बघेल,थाना प्रभारी कोतवाली

Next Post

नो एंट्री और बिना हेल्मेट वाहन चालकों पर 13,000 का जुर्माना

Mon Oct 6 , 2025
मऊगंज।मऊगंज यातायात पुलिस ने आज नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए नो एंट्री और बिना हेल्मेट वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की. यह अभियान यातायात प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चल रहा है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शहर के मुख्य […]

You May Like