नो एंट्री और बिना हेल्मेट वाहन चालकों पर 13,000 का जुर्माना

मऊगंज।मऊगंज यातायात पुलिस ने आज नगर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए नो एंट्री और बिना हेल्मेट वाहन चालकों पर जुर्माने की कार्रवाई की. यह अभियान यातायात प्रभारी सनत कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में चल रहा है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र में वाहनों की जांच की. इस दौरान नो एंट्री में प्रवेश करने वाले और बिना हेल्मेट दोपहिया वाहन चालकों पर चालान बनाए गए. कुल मिलाकर 13,000 का राजस्व वसूला गया, जिसे शासन खाते में जमा किया गया. यातायात प्रभारी द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान आमजन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेल्मेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और नो एंट्री क्षेत्र में प्रवेश से बचें. पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि मऊगंज नगर में यातायात व्यवस्था और सुरक्षित सडक़ परिवेश सुनिश्चित किया जा सके.

Next Post

मेडिकल दुकानो में जांच करने पहुंची ड्रग विभाग की टीम

Mon Oct 6 , 2025
रीवा। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से बच्चो की हुई मौत के बाद अलर्ट जारी किया गया है. अमानक और प्रतिबंधित दवाओं की जांच शुरू कर दी गई है. रीवा शहर में ड्रग विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई मेडिकल स्टोर में जांच करने पहुंचा. […]

You May Like