तकनीकी सुधार के बाद रवाना हुई इंदौर से फ्लाइट

इंदौर । इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई थी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। लौटने की वजह प्लेन में तकनीकी खराबी बताई जा रही थी। तकनीकी सुधार के बाद फ्लाइट रवाना हो गई है ।

इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। आज यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। तकनीकी खराबी आने के कारण फ्लाइट विलंब से रवाना हुई ।

Next Post

नारकोटिक्स थाने से फरार इनामी तस्कर गिरफ्तार

Mon Jun 23 , 2025
इंदौर. दो दिन पहले पलासिया स्थित नारकोटिक्स थाने से हथकड़ी खोलकर फरार हुए इनामी तस्कर अरबाज पठान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. तड़के नारकोटिक्स विंग की टीम ने एक ठिकाने पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। आरोपी अरबाज पर 10,000 का इनाम घोषित था. अरबाज पिता […]

You May Like