गुरुग्राम 05 जून (वार्ता) रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को हरियाणा में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।
गौरतलब है कि 300 करोड़ रुपये की गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा हैं। श्री वैष्णव ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से सीधा संवाद किया और उनसे रेलवे की सेवाओं, उनके अनुभवों और यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियों को लेकर बात की।
इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में में लगे कामगारों से भी बातचीत की और श्री दशरथ कुमार नामक कामगार की इच्छा पूरी करते हुए उन्हें नयी दिल्ली-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस का कन्फर्म टिकट तुरंत उपलब्ध कराया। टिकट हाथ में आते ही दशरथ कुमार और उनके साथियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्होंने रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।
