बुरहानपुर: ग्राम मोहद स्थित हनुमान पर्वत पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों से चर्चा की।
हिन्दू राष्ट्र समिति द्वारा 550 पौधे रोपे गए। चिटनिस ने कहा कि पेड़ ही प्रकृति हैं और इनकी रक्षा से ही संस्कृति बचेगी। पेड़ को प्रेम, देखभाल और सेवा से ही बड़ा किया जा सकता है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
