जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत कूडन मोहल्ला वार्ड नंबर एक के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सडक़ पार कर रहे बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक को गंभीर चोटें आ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं बाइक चालक फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक
कूडन मोहल्ला वार्ड 1 निवासी राजेश कुचबंधिया के पुत्र की शादी में हरदुआ धाना, कटनी निवासी राकेश कुचबंधिया अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। सोमवार रात्रि उनका नौ साल का बेटा आर.के. कुचबंधिया सामने स्थित किराना दुकान में सामान लेने गया था इसी दौरान जब वह रोड पार कर रहा था तभी एक बाइक चालक ने लापरवाही पूर्व एवं तेज रफ्तार में चलाते हुए आर के कुचबंधिया को टक्कर मार दी जिससे उसके सिर, हाथ पैर में चोटें आ गई गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Next Post
घायल ने रास्ते में तोड़ा दम
Tue May 13 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पिपरिया गांव रेल्वे ब्रिज के पास घायल अवस्था में मिले घायल ने सिहोरा अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल रेफर कर दिया जिसने रास्ते मेंं दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को पिपरिया गॉव रेल्वे ब्रिज के पास एक व्यक्ति के […]

You May Like
-
11 months ago
मऊगंज पुलिस कंट्रोल परिसर में वृक्षारोपण