कांग्रेस ने रची थी सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश

भोपाल। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने मालेगांव ब्लास्ट केस पर आए एनआईए कोर्ट के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी है. शर्मा ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस नेताओं ने सनातन धर्म को बदनाम करने और इस्लामिक आतंकवाद को दबाने के लिए साजिश रची थी. कांग्रेस द्वारा रचे गए झूठे आडम्बर का भांडा फूट गया. सत्य के सामने कांग्रेस का झूठ टिक नहीं पाया. सांसद भोपाल ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बेवजह प्रताड़ित किया गया. उनके शरीर को जीवन भर का कष्ट दिया गया। हिन्दू सनातनी हो सकता है, सहिष्णु हो सकता है, उदारवादी हो सकता है लेकिन हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता. कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए भगवा आतंकवाद का झूठा नैरेटिव गढ़ा और निर्दोषों पर फर्जी केस थोपे थे जिसमें उसे कोर्ट के निर्णय से करारा जबाव मिल गया.

 

Next Post

इज़रायल ने दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के हथियार उत्पादन केंद्रों को बनाया निशाना

Fri Aug 1 , 2025
बेरूत/यरूशलम, 01 अगस्त (वार्ता) इज़रायल के युद्धक विमानों ने गुरुवार को पूर्वी और दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में लेबनानी समूह हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर गहन हवाई हमले किए। लेबनान के आधिकारिक मीडिया और एक सैन्य सूत्र ने यह जानकारी दी। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार […]

You May Like

Play sound