तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, अधेड़ घायल

शाजापुर। मोहन बड़ोदिया में शनिवार सुबह एक बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार सत्यनारायण पिता हिंदू सिंह 50 गंभीर रुप से घायल हो गए, यह घटना श्री गंगा ज्ञान हाई स्कूल के सामने हुई. ग्राम बरनावद निवासी सत्यनारायण अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद सत्यनारायण सडक़ पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया. 108 एंबुलेंस के पायलट जितेंद्र कुमार और ईएमटी चंद्रप्रकाश मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायल को प्राथमिक इलाज देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मोहन बड़ोदिया पहुंचाया. पुलिस के मुताबिक घायल अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं. बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी.

Next Post

कांग्रेस कार्यालय का घेराव: भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने, टला विवाद

Sat Feb 21 , 2026
रीवा। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता इस समय आमने-सामने है. सडक़ पर उतर कर एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है. शनिवार को रीवा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे. इस दौरान सीधे टकराव की स्थित बन गई और दोनो तरफ से जमकर […]

You May Like