
बालाघाट। कटंगी नगर में मानवता की मिसाल बनने गई एक युवती की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वार्ड क्रमांक 4 निवासी 20 वर्षीय मोना नामदेव की बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे पड़ोसी के घर में कूलर में फंसे कुत्ते को निकालने के प्रयास में करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड 4 निवासी अनील चुटेलकर के घर स्थित कूलर में एक कुत्ता फंस गया था। कुत्ते की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली मोना नामदेव मदद के लिए दौड़ीं और कुत्ते को बाहर निकालने के प्रयास के दौरान कूलर में आये बिजली का तेज करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
