प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने किसानों को वितरित की गई मिश्रित हरी खाद

जबेरा, कृषि विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जबेरा विकासखंड में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों को मिश्रित हरी खाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों एवं हरी खाद के उपयोग से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में कृषि विभाग के एटीएम परियोजना संचालक एस.एल. कुर्मी, बीटीएम श्रीकांत साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर एवं सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों की उपस्थिति रही।

 

अधिकारियों ने बताया कि मिश्रित हरी खाद के उपयोग से मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ती है, नाइट्रोजन की पूर्ति होती है तथा भूमि की जल धारण क्षमता में सुधार आता है। इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ने के साथ फसलों की उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने एवं रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम में कृषि विभाग की मोनिका अग्निहोत्री, पिंकी मेहरा, अमित परिहार, दिनेश पटेल, उमराव सिंह, उमेश यादव, कृषि बीज विक्रेता चंद्रभान पटेल, कालू दुबे, विशाल महाजन, शरमन पटेल, प्रमोद सिंघई सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Next Post

सिंग्रामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत

Tue Jul 14 , 2026
सिंग्रामपुर/दमोह। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी के प्रथम आगमन पर सिंग्रामपुर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत, वंदन व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी ने रानी दुर्गावती […]

You May Like

Play sound