शराब पीने से टोका तो पत्नी पर ईंट से हमला

इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा इलाके में रोज-रोज शराब पीकर घर आने और कलह करने से मना करने पर एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी के सिर पर ईंट दे मारी. जब बेटियां मां को बचाने आईं, तो आरोपी उन्हें भी मारने दौड़ा. खून से लथपथ पीड़िता की शिकायत पर एरोड्रम थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है.थाना प्रभारी वेदेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हमले की शिकार फरियादिया मोनिका बैस निवासी लक्ष्मणपुरा ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. मोनिका ने पुलिस को बताया कि बीती सुबह जब वह सोकर उठी, तो उसने अपने पति मनोज बैस को रात में अत्यधिक शराब पीकर आने और रोज-रोज घर में विवाद करने को लेकर समझाया.

मोनिका ने कहा कि आप रोज शराब पीकर क्यों आते हो और क्यों रोज-रोज घर का माहौल खराब कर झगड़ा करते हो?इतनी सी बात सुनते ही आरोपी मनोज अपना आपा खो बैठा और पत्नी को सरेराह गालियां देने लगा. पिता को मां के साथ गाली-गलौज करता देख वहां मौजूद उनकी दो बेटियां पायल और संस्कृति बीच में आईं और उन्होंने अपने पिता को गालियां देने से मना किया. बेटियों के टोकने पर आरोपी मनोज का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह पास ही पड़ी एक भारी ईंट उठाकर अपनी बेटी पायल को मारने के लिए उसकी तरफ दौड़ा. अपनी बेटी पायल को खतरे में देख मां मोनिका तुरंत बीच-बचाव करने के लिए आगे आई. जैसे ही मोनिका बीच में पहुंची, आरोपी मनोज ने हाथ में पकड़ी हुई ईंट सीधे मोनिका के सिर पर दे मारी. सिर पर ईंट का जोरदार वार लगते ही मोनिका के सिर से तेजी से खून बहने लगा और वह दर्द से चीख उठी

Next Post

दुकानदार की नजर चूकी और काउंटर से सोने की चेन व दो अंगूठियां ले उड़ा मास्क धारी चोर

Tue Jun 23 , 2026
इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक दुकान पर आए अज्ञात मास्क धारी चोर ने बुजुर्ग दुकानदार की नजर चूकते ही काउंटर पर रखी सोने की चेन और दो सोने की अंगूठियां पार कर दीं. वारदात को अंजाम देकर आरोपी बड़ी ही सफाई से रफूचक्कर हो गया. पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत […]

You May Like