सिंग्रामपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का भव्य स्वागत

सिंग्रामपुर/दमोह। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी के प्रथम आगमन पर सिंग्रामपुर में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत, वंदन व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार जी ने रानी दुर्गावती पार्क पहुंचकर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज सतेन्द्र सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन, जनजातीय समूह के जिला अध्यक्ष जयसिंह, मंडल अध्यक्ष मंदीप यादव, सरपंच प्रतिनिधि अजय सोनकर, अजय राय, मुलायम चंद्र जैन, भाईसाब पटेल, रानू नामदेव, रामेश्वर पटेल, अजय ठाकुर, भानु ठाकुर, महेंद्र यादव व भैया लाल यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों मौजूद रहे।

Next Post

​बसों के संचालन को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी,छात्रों की सुरक्षा दांव पर

Tue Jul 14 , 2026
सौसर, सौसर विकास खंड के निजी स्कूलों में संचालित हो रही स्कूल बसों की व्यवस्था और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांदीपनी स्कूल में छात्रों के लिए घोषित निशुल्क बस व्यवस्था पर अचानक ग्रहण लग गया है, जिससे पालकों में भारी […]

You May Like