गल्ला कोठार की सड़क बदहाल, महीनों से बह रहा पानी; गंदगी से रहवासी परेशान


ग्वालियर:वार्ड क्रमांक 23 के अंतर्गत आने वाले गल्ला कोठार क्षेत्र में सड़क की बदहाली और गंदगी के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की सड़क पर पिछले कई महीनों से पानी बह रहा है, जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 10 साल से सड़क का निर्माण या कायाकल्प नहीं हुआ है। जगह-जगह सड़क उखड़ी हुई है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

क्षेत्र में बनी जाटव धर्मशाला के आसपास भी सफाई व्यवस्था बदहाल है। धर्मशाला के बगल में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा है। सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर से बदबू फैल रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे रहवासियों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं कई स्थानों पर सीवर के चैंबर खुले पड़े हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

रहवासियों के मुताबिक सड़क की हालत इतनी खराब है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालने में भी परेशानी होती है। सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने से रास्ता और संकरा हो गया है। सड़क के किनारे नाली का निर्माण किया गया था जिससे पानी का निकास आसानी से हो सके लेकिन सड़क के किनारे कचरा इकट्ठा होने से वह नाली भी बंद हो गई है नाली बंद होने से सड़क पर जल भराव प्रतिदिन होता है जिस कारण वहां से निकलने में लोगों को जिस कारण वहां से निकलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार पार्षद को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। रहवासियों ने नगर निगम से सड़क का निर्माण कराने के साथ सफाई, जल निकासी और खुले चैंबरों को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Next Post

देखिए गोपालक सम्मेलन में मैथिली ठाकुर की प्रस्तुति की झलक

Sat Oct 3 , 2026
भोपाल: गोपालक सम्मेलन में लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पशुपालक, किसान और आमजन मौजूद रहे। देखिए सम्मेलन की मुख्य झलकियां। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like