
जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा 38 वर्ष निवासी कछपुरा गोसलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 सितंबर को खजरी रोड़ ब्रजमोहन के प्लाट के सामने मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एनबी 2989 को लॉक कर खड़ी करके खाद लेकर खेत चला गया था, खेत में खाद डालकर वापस आया तो देखा उसकी मोटर सायकल नहीं थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेह पर सत्यम उर्फ सचिन पिता बद्री प्रसाद दाहिया 23 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर सत्यम उर्फ सचिन ने उक्त मोटर सायकिल चुराकर घर के अंदर कमरे मे छिपाकर रखना बताया, आरोपी की निशादेही पर चुराई हुइ मोटर सायकिल जप्त कर गिरफ्तार किया गया।
