जी 7 समूह की बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस जाएंगे जयशंकर

नयी दिल्ली ,26 मार्च (वार्ता ) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर गुरुवार को फ्रांस जा रहे हैं जहाँ वह अब्बाय डेस वॉक्स-डे-सेर्नी में जी 7 समूह के देशों की बैठक में हिस्सा लेंगे विदेश मंत्रालय ने आज एक वक्तव्य जारी कर कहा कि डॉ जयशंकर फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जीन-नोएल बारो के निमंत्रण पर साझेदार देशों के साथ जी 7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। डॉ जयशंकर के इस बैठक से इतर सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करने की भी संभावना है।

Next Post

पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर पाकिस्तान को महत्व देना भारत की कूटनीतिक विफलता : कांग्रेस

Thu Mar 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 मार्च (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया में शांति बहाली के वास्ते मध्यस्थ के रूप में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान का नाम सामने आना भारत की कूटनीतिक विफलता है और अब विदेश मंत्री एस जयशंकर इस विफलता पर पर्दा डालने का प्रयास […]

You May Like

मनोरंजन