मुंबई में बहु मंजिला इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार शाम एक तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हनुमान मंदिर के पीछे स्थित जनता नगर की चाल संख्या 5 में बनी इस इमारत के मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुंबई अग्निशमन दल, पुलिस, स्थानीय प्रशासनिक कर्मचारी और 108 एम्बुलेंस सेवा को तुरंत मौके पर भेजा गया है और राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

शताब्दी अस्पताल के सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पटेल के अनुसार, अस्पताल लाए जाने पर छह महिलाओं और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

 

Next Post

नॉवें ने ब्राजील को 2-1 से हराकर विश्वकप से किया बाहर

Mon Jul 6 , 2026
न्यूयॉर्क, (अमेरिका) 06 जुलाई (वार्ता) एर्लिंग हालैंड अंतिम क्षणों में किये गये दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया है। इस जीत के साथ नॉर्वे ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। […]

You May Like